लद्दाख के सियाचिन ग्लेशियर में देशसेवा करते हुए सेना के नायब सूबेदार बलदेव सिंह वीरगति को प्राप्त हुए। सेना की उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एमवी सुचिन्द्र कुमार, लेह स्थित फायर एंड फ्यूरी कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग ने रविवार को बलिदानी नायब सूबेदार बलदेव सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।

बलिदानी सुबेदार हरियाणा के सिरसा के रहने वाले थे। सैन्य सूत्रों के अनुसार उनका निधन सियाचिन ग्लेशियर में स्वास्थ्य कारणों से हुआ है। बलिदानी नायब सूबेदार बलदेव सिंह का पार्थिव शरीर सैन्य सम्मानपूर्वक घर भेजा जा रहा है।

लद्दाख की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली सेना की उत्तरी कमान ने एक्स पर लिखा है कि आर्मी कमांडर व सभी रैंक देश की सेवा अपने करते हुए जान देने वाले नायब सुबेदार बलदेव सिंह की वीरता का नमन करते हुए। सेना इस दुख की घड़ी में बलिदानी के परिवार के साथ खड़ी है।

वहीं दूसरी ओर सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर ने ने रविवार को एक्स पर लिखा है कि जीओसी, कोर के अधिकारियों व जवानों की ओर से नायब सुबेदार के देशसेवा के जज्बे को सलाम करते हैं। उन्होंने इस दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना भी व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!