हरियाणा के Kurukshetra जिले के एक छात्र की Canada में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिवार ने सरकार से बेटे का शव भारत लाने की गुहार लगाई है।

मृतक छात्र की पहचान लाडवा के गजलाना गांव निवासी वीरेन रंगा के रूप में हुई है। वीरेन मार्च 2024 में स्टडी वीजा पर कनाडा गया था और वहां सरे शहर में पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि वह करीब दो साल से कनाडा में रह रहा था।

परिजनों के अनुसार, वीरेन रोज की तरह रात को अपने कमरे में सोने गया था, लेकिन सुबह काफी देर तक बाहर नहीं आया। साथ रहने वाले दोस्तों ने जब उसे उठाने की कोशिश की तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। करीब जाकर देखने पर उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।

फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कनाडा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

परिवार का कहना है कि वीरेन बेहतर भविष्य और उच्च शिक्षा के सपने लेकर कनाडा गया था। उसकी अचानक मौत से पूरे गांव और इलाके में शोक का माहौल है। परिजन लगातार वहां मौजूद दोस्तों और अधिकारियों के संपर्क में हैं तथा सरकार से शव भारत लाने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!