हरियाणा पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) भर्ती के तहत हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आयोग ने 6 जुलाई से 11 जुलाई तक आयोजित होने वाले PST का विस्तृत शेड्यूल भी जारी किया है।
अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर यह जान सकते हैं कि उनका फिजिकल टेस्ट किस तारीख और किस बैच में आयोजित होगा। आयोग ने प्रत्येक दिन दो बैचों में अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया है।

अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने सलाह दी है कि उम्मीदवार समय से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सभी निर्देशों का पालन करें। HSSC ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही रिपोर्ट करें और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए दिशा-निर्देशों का पालन करें।
एचएसएससी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) के PST के लिए अगले 6 दिनों (6 जुलाई से 11 जुलाई) का शेड्यूल जारी किया गया है। इस अवधि के दौरान जिन अभ्यर्थियों का फिजिकल होना है, उनके एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं।
HSSC द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, दो बैच में फिजिकल होंगे। जिसमें सुबह के अभ्यर्थियों के एंट्री सुबह 5 बजे से शुरू होगी और सुबह साढ़े 5 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। वहीं, दूसरा बैच में अभ्यर्थी करीब 2 घंटे बाद एंट्री ले पाएंगे। दूसरे बैच के अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 7 बजे शुरू होगा और वे अभ्यार्थी साढ़े 7 बजे तक सेंटर में प्रवेश ले पाएंगे। यह जानकारी एचएसएससी के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से सांझा की।
