जिले के लाडवा कस्बे के गांव बडोंदी में लगातार बारिश के चलते एक मकान का लेंटर गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे का पता उस समय चला, जब मंगलवार सुबह उनका बेटा चाय लेकर कमरे में पहुंचा। उसने देखा कि पूरा लेंटर गिरा हुआ है और उसके माता-पिता मलबे के नीचे दबे हैं।

सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में लगातार बारिश के कारण खेत की ओर बनी पिछली दीवार धंसने से हादसा होना सामने आया है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान करनैल सिंह (50) और उनकी पत्नी जसविंद्र कौर (45) के रूप में हुई है, जोकि खेती की जमीन ठेके पर लेकर अपना गुजर बसर करते थे और उनके पास तीन बच्चे थे।

ग्रामीण देवेंद्र सिंह ने बताया कि करनैल सिंह और जसिवंद्र कौर खेत के पास बने बाड़े में सोया करते थे। रोजाना की तरह मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे दंपति का बेटा अपने माता-पिता के लिए चाय लेकर कमरे में पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!