एक बार फिर से हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है. 18 आईएएस और तीन एचसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. दो दिन में दूसरी बार हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है. मंगलवार को 18 आईएएस और 3 एचसीएस के तबादले एवं नियुक्तियां की हैं. इनमें चरखी दादरी एवं जींद के डीसी भी शामिल हैं.
प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सूबे के कई जिलों और विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं. कुछ को नई पोस्टिंग दी गई है, जबकि कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.


1 दिन पहले पानीपत के डीसी से पद बदलकर स्पेशल सेक्रेटरी बनाए गए वीरेंद्र कुमार दहिया को फिर से परिवहन विभाग के निदेशक पद का जिम्मा भी सौंपा गया है. वे पहले इस पद पर रह चुके हैं. वहीं, नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे पंकज यादव को सहकारिता विभाग में प्रिंसीपल सेक्रेटरी, पब्लिक हेल्थ एवं पीआरसी हरियाणा भवन नई दिल्ली नियुक्त किया है. सम्वर्तक सिंह खंगवाल का फिर से तबादला किया गया है.


संजय जून को चेयरमैन मेवात विकास एजेंसी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है. गीता भारती को सीईओ हिसार एमडीए का कार्यभार. ए मोना श्रीनिवासन चीफ एडमिनस्ट्रेटर ट्रेड फेयर की जिम्मेदारी सौंपी है.
