शुक्रवार को रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन रोहतक के अध्यक्ष अमन शर्मा ने बताया की रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या- 04693/94 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा – दादर (मुंबई) – श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा साप्ताहिक आरक्षण स्पेशल का संचालन 2 फेरो के लिए किया जाएगा । रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या:- 04694 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा – दादर (मुंबई) आरक्षण स्पेशल 7 व 14 जून को सुबह 6:40 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से रवाना होकर शाम 6:15 बजे रोहतक पहुंच 6:20 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 10:40 बजे दादर (मुंबई) पहुंचेगी । उसी प्रकार गाड़ी संख्या:- 04693 दादर (मुंबई) – श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा आरक्षण स्पेशल 9 व 16 जून को सुबह 12:15 बजे दादर (मुंबई) से रवाना होकर रात 11:25 बजे रोहतक पहुंच 11:30 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:50 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा वापस पहुंचेगी । मार्ग में यह गाड़ी शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर, जम्मू तवी, पठानकोट छावनी, जालंधर छावनी, लुधियाना, धूरी, जाखल, जींद, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, नारनौल, नीम का थाना, रींगस (खाटूश्यामजी), फुलेरा, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, रतलाम, गोधरा, छायापुरी (वडोदरा), भरूच, सूरत, वापी, बोरीवली आदि स्टेशनों पर ठहराव करेगी । यह गाड़ी पूर्ण रूप से आरक्षित रहेगी, इसमें केवल वातानुकूलित कोच होंगे एवं इसमें किसी भी प्रकार के जनरल अनारक्षित डिब्बे नहीं होंगे । इस गाड़ी के संचालन से माता वैष्णो देवी, खाटूश्यामजी, सावलियां सेठ एवं मुंबई की ओर यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों/श्रद्धालुओं को काफी सुविधा की प्राप्ति होगी । यात्री गाड़ी की पूरी समय सारिणी NTES ऐप तथा रेलवे की आधारिक वेबसाइट पर देख सकते है। यदि गाड़ी का यात्रीभर अच्छा रहा तो इसके फेरो में वृद्धि तथा इसे स्थाई रूप से भी संचालित किया जा सकता है । रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन रोहतक इसी प्रयास में जुटे है, कि रोहतक को ज्यादा से ज्यादा रेल सुविधाएं दिलवाएं ।

