हरियाणा में फेसबुक पर 35 मिनट का वीडियो डाल गायब हुए रेवाड़ी में क्लिनिक चलाने वाले रोहतक के डॉक्टर नीरज कुमार की पत्नी मीडिया के सामने आई है। वह नारनौल में रहती हैं और सरकारी अस्पताल में आयुर्वेद की डॉक्टर हैं।
उनका कहना है कि पति अय्याशी करता है, महंगी गाड़ियों में घूमता है। मेरे गहने गिरवी रखकर लोन भी ले चुका है। बेटे की चाहत में वह मेरा 5 बार अबॉर्शन भी करा चुका है। नीरज ने जो भी आरोप लगाए है, वह सब गलत हैं।
वहीं पुलिस रोहतक के प्रेम नगर के रहने वाले डॉक्टर की तलाश कर रही है। कल, 20 अप्रैल को पिता के बयान पर पुलिस ने थाना मॉडल टाउन में गुमशुदगी का केस दर्ज किया था।
हरियाणा के रेवाड़ी में क्लिनिक चलाने वाला डॉक्टर नीरज कुमार ने 17 अप्रैल की शाम 6 बजकर 9 मिनट पर फेसबुक पर 35 मिनट का वीडियो अपलोड किया। इसमें उसने कहा कि उसने कहा कि पत्नियां अब सिर्फ पैसे के लिए होती है।
उसने लव कम अरेंज मैरिज की थी। मगर, पत्नी ने रोहतक से घर छुड़वा दिया। वह पत्नी के साथ नारनौल में रहने लगा। यहां भी उसकी सास मेरे घर में दखलअंदाजी करती रही। दोस्तों ने भी मुझे खूब लूटा। मैंने मरने की भी कोशिश की लेकिन सुसाइड नहीं कर सका।

मेरे जीवन में अब कुछ नहीं बचा, पूरी तरह से टूट चुका हूं। मेरी इस हालत के जिम्मेदार मेरा दोस्त नरेंद्र, मेरी पत्नी सुचिता और सबसे बड़ी जिम्मेदार मेरी सास सरोज देवी है। उसने PM और गृहमंत्री से मांग की कि पुरुषों के लिए भी प्रताड़ना को लेकर कोई कानून होना चाहिए। इसके बाद डॉक्टर नीरज लापता हो गया। वह अपना मोबाइल और गाड़ी भी क्लिनिक पर ही छोड़ गया।
हरियाणा के रेवाड़ी में क्लिनिक चलाने वाला डॉक्टर फेसबुक पर 35 मिनट का वीडियो डालकर लापता हो गया। वह अपना मोबाइल और गाड़ी भी क्लिनिक पर ही छोड़ गया। वीडियो में उसने कहा कि उसने लव कम अरेंज मैरिज की थी। मगर, पत्नी ने रोहतक से घर छुड़वा दिया। मेरे जीवन में अब कुछ नहीं बचा, पूरी तरह से टूट चुका हूं। वहीं डॉक्टर के पिता की शिकायत पर पुलिस ने रेवाड़ी के माडल टाउन थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है
