सोनाली फोगाट हत्याकांड के साक्ष्य जुटाने के लिए गोवा पुलिस की 2 सदस्यीय टीम सुबह 11 बजे सोनाली के संत नगर वाले मकान पर पहुंची। गोवा पुलिस अधिकारियों के पास इस मकान की चाबी नहीं थी, इसलिए पुलिस वापस लौट गई। इसके बाद परिजनों को बुलवाकर मकान खुलवाया गया। सोनाली के भाई वतन ढाका और जीजा अमन पुनिया ने ताला खोला और अधिकारियों को लेकर अंदर गए। गोवा पुलिस सबसे पहले घर की ग्रांउड फ्लोर पर रही। ग्राउंड फ्लोर पर सोनाली के ऑफिस की जांच की। इसके बाद टीम ने ऊपरी मंजिल की तलाशी ली। सोनाली के ऊपरी मंजिल के कमरों में काफी अच्छी डेकोरेशन हुई थी। गोवा पुलिस की टीम ने पूरे कमरे की वीडियोग्राफ की। सोनाली और उसके पति की पुरानी तस्वीरों को इंस्पेक्टर थेरॉन डिकोस्टा ने अपने मोबाइल से खींचा।

सोनाली की कमरे में एक अलमारी में पुरानी वाइन की बोतल मिली। साथ ही तीन- चार गिलास मिले। बैडरूम भी खोलकर देखा। इन कमरों की लंबाई और चौड़ाई भी जांची गई। रेंडम सोफा लगवाए हुए थे, जोधपुर से मंगवाए हुए थे। एक कमरा उसकी बेटी यशोधरा का रखा था। घर से गोवा पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की डिवाइस देखी, परंतु उसे अपने कब्जे में नहीं लिया। गोवा पुलिस ने उसके कार्यालय से प्रॉपर्टी के कागजात बरामद किए। करीब सवा घंटे तक उसने घर के ऊपरी कमरों में भी की। सर्च करने के बाद गोवा पुलिस प्रॉपर्टी के कागजात लेकर निकल गई।

सोनाली के जीजा अमन पूनिया ने बताया कि पुलिस आज तहसील कार्यालय से रिकार्ड लेगी। प्रॉपर्टी सेफ है। गोवा पुलिस केस को दबाना चाहती है। सोनाली के निजी कमरे भी देखी। अमन ने कहा कि सोनाली के पास 110 करोड़ की प्रॉपर्टी नहीं है। सोनाली के पास सवा 6 एकड़ भी उसकी पैतृक संपत्ति है। दुकानें भी पैतृक संपत्ति है। गोवा सरकार इसे ड्रग्स के मैटर पर केस को खत्म करना चाहती है। अमन ने कहा कि सोनाली की आदमपुर में अच्छी पकड़ हो गई थी। सोनाली की हत्या के पीछे राजनीतिक षडयंत्र है।

बता दें कि गोवा से आए अधिकारी कल रात हिसार CIA में ही रूके। संत नगर वाला मकान खंगालने के बाद तहसील से सोनाली की प्रॉपर्टी संबंधी रिकॉर्ड लिया जाएगा, ताकि सोनाली के परिवार के उन दावों की सच्चाई को खंगाला जाएगा, जिसमें सोनाली की प्रॉपर्टी को लीज पर लेने के लिए सुधीर सांगवान द्वारा दस्तावेज तैयार करवाने की बात कही गई है।

हिसार में सर्च पूरी करने के बाद टीम गुरुग्राम के लिए रवाना होगी। गुरुग्राम में भी सोनाली के परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में सर्च होगी। गोवा पुलिस सुधीर सांगवान से फ्लैट और गाड़ी की चॉबी लेकर आई है, क्योंकि वहां से अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

बुधवार को गोवा पुलिस की 2 मेंबरी टीम ने लगभग 5 घंटे तक फार्म हाउस का कोना-कोना खंगाला। यह पूरी सर्च सोनाली के परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में की गई। गोवा पुलिस ने अपनी इन्वेस्टिगेशन में सोनाली की 15 वर्षीय बेटी यशोधरा को भी शामिल किया है। टीम बुधवार दोपहर लगभग 1 बजे सोनाली के फार्म हाउस पहुंची और शाम 6 बजे वहां से निकली।

गोवा पुलिस के इंस्पेक्टर टेरेन डिस्कोस्टा और ASI फ्रांसिस जेवियर ने सोनाली के भाई रिंकू ढाका, वतन ढाका, जीजा अमन पूनिया और भतीजे मोनिंदर फोगाट को थाने बुलाकर उनके बयान दर्ज किए। चारों की सोनाली के साथ हुई चैट के स्क्रीन शॉट भी लिए। सोनाली की दोनों बहनों रेमन व रुकेश और मां संतोष के बयान भी दर्ज किए। तीनों से सोनाली के साथ आखिरी बार हुई बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग ली।

रेमन और रुकेश की व्हाट्सएप पर सोनाली के साथ हुई चैट के स्क्रीन शॉट भी पुलिस टीम ने लिए। गोवा पुलिस ने सोनाली के भतीजे सचिन से भी सुधीर सांगवान के साथ हुई अंतिम बातचीत की रिकॉर्डिंग ली। इसके बाद गोवा पुलिस की टीम के सदस्यों ने सोनाली की बेटी यशोधरा से कई सवाल किए। सोनाली के फार्म हाउस से निकलने के बाद गोवा पुलिस के अधिकारी हिसार सदर थाने और फिर वहां से हिसार CIA थाने गए।

गोवा पुलिस के अधिकारी हिसार सदर थाने के SHO मंदीप सिंह चहल और सोनाली की बेटी यशोधरा को साथ लेकर फार्म हाउस के अंतिम छोर पर बनी डबल स्टोरी बिल्डिंग में गए। इस बिल्डिंग की पहली मंजिल पर सोनाली फोगाट का कमरा है। सोनाली इसी कमरे में सोती थी। सोनाली की बेटी यशोधरा और बहन रुकेश की उपस्थिति में कमरे का ताला खुलवाया गया। टीम ने पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में कमरे की जांच की, मगर वहां से कोई चीज सील नहीं की गई।

इससे पहले सोनाली के भाई रिंकू ढाका और जीजा अमन पूनिया ने गोवा पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्टि जताई। अमन पूनिया ने कहा कि पुलिस खानापूर्ति कर रही है और मौत को ड्रग से जोड़कर देख रही है। इसके पीछे राजनेताओं की साजिश के एंगल से जांच नहीं की जा रही। सोनाली की हत्या के पीछे कई राजनेता है। सोनाली 2019 में आदमपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर चर्चा में आई थी और आदमपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले उसकी मौत हो गई।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!