राजीव गांधी स्टेडियम में अपनी अकेडमी के बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे कोच से झगड़े के बाद कुछ युवकों ने उसकी कार तोड़ दी। मौके से बचकर जा रहे कोच की कार को युवकों ने अपनी कार से फिर से टक्कर मार कर तोड़ दिया। शोर शराबा होने पर लोगों को एकत्रित होता देखकर युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

गांव रुखी निवासी अनिल ने बताया कि वह 29 अगस्त को राजीव गांधी स्टेडियम में अपनी अकेडमी के बच्चों को कोचिंग दे रहा था। वहां शामन पूठी निवासी राहुल से कहा सुनी हो गई। इसके बाद राहुल ने अपने सात से आठ दोस्तों सहित मिलकर उसकी बोलेरो कार को लाठी-डंडों से तोड़ दिया। वह वहां से बचकर जाने लगा तो आरोपियों ने अपनी बोलेरो कार से उसकी कार को टक्कर मार दी। मौके पर आए साथियों को देख आरोपी वहां से भाग गए। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!