पानीपत की रहने वाली युवती को पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल पर अपमानजनक टिप्पणी करते हुए वीडियो बनाना महंगा पड़ा गया। वीडियो वायरल होने पर युवती ने पार्क में जाकर ताऊ देवीलाल की प्रतिमा के सामने खड़े होकर दो बार माफी मांगी। वीडियो जारी कर कहा कि मैं बहुत शर्मिंदा हूं। वहीं चौटाला परिवार यह बात समाज और खाप के समक्ष रखी। इसके बाद सभी ने एकमत से युवती को माफ कर दिया। युवती ने ताऊ देवीलाल के पड़पौत्र कर्ण चौटाला से फोन पर संपर्क किया, उन्होंने यह बात समाज व खाप पर छोड़ दी और कहा कि जो वह फैसला लेंगे, वो ही मंजूर होगा। युवती कर्ण चौटाला से माफी के लिए गिड़गिड़ाई, पर कोई बात नहीं बनी। आखिर कर्ण ने युवती से माफी मंगवा ली।

पुलिस कार्रवाई से बचने को युवती बैकफुट पर आ गई। बाद में एक नहीं दो बार उसी जगह पार्क में जाकर ताऊ देवीलाल के पांव छूकर अपनी गलती मानी और अनजाने में वीडियो बनाने की बात कही। खासकर वीडियो में चौटाला परिवार का नाम लेते हुए कर्ण चौटाला से बात होने की बात कही। उसे अपनी गलती का एहसास हुआ। वहीं दिग्विजय चौटाला द्वारा भी युवती से बात कर माफी मांगने पर क्षमा करने की बात सामने आई।

इनेलो छात्र इकाई आईएसओ के प्रदेश अध्यक्ष साहिलदीप कस्वां के मुताबिक युवती ने समाज के सामने महापुरुष चौ. देवीलाल के पांव छूकर माफी मांग ली है। युवती ने कर्ण चौटाला से भी बात की थी। कर्ण चौटाला ने यह बात समाज और खाप के समक्ष रखी। इसके बाद सभी ने एकमत ने फैसला लिया और युवती को माफ कर दिया। यह वीडियो जारी होने के बाद दिनभर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय रहा। युवती भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार नए-नए वीडियो अपलोड करती रही। आखिर कर्ण चौटाला से फोन पर संपर्क साधा और अनजाने में वीडियो बनाने की बात कही।

एक वीडियो में युवती ने कह रही है कि आज मैं देवीलाल पार्क में गई थी। चौ. देवीलाल जी की मूर्ति के सामने मैंने एक वीडियो बनाई थी। उस वीडियो में कुछ अपशब्द निकल गए हैं, तो मैं इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी से हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं। चौटाला परिवार से हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं।मैं भविष्य में दोबारा ऐसी कोई गलती नहीं करूंगी। ताऊ देवीलाल के पड़ पोते कर्ण चौटाला से मेरी बात नहीं हो पाई है। मेरी सुबह बात होगी तो उनसे भी हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं।

दूसरी वीडियो में युवती कह रही है कि कल मैंने एक वीडियो बनाई थी। जिसमें मैंने ताऊ देवीलाल जी तै कुछ अपशब्द बोल दिए थे। मैं इसके लिए बहुत शर्मिंदा हूं। मैं ताऊ देवीलाल के पांव छूकर माफी मांगी हूं।36 बिरादरी से माफी मांगू हूं, जाट समाज से माफी मांगू हूं, पूरे हरियाणा की जनता तै माफी मांगू हूं। मुझे इनके बारे में नॉलेज नहीं था, जैसे ही पता चला तो मैंने वीडियो डिलीट कर दी थी। आगे से ऐसी कोई वीडियो नहीं आएगी। यह काम अनजाने में ही हो गया था। मुझे पता ही नहीं था।

दरअसल मंगलवार को हरियाणा के पानीपत की रहने वाली युवती ने पूर्व उप प्रधानमंत्री चौ. देवीलाल पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। युवती का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उसने कहा- ”यो रा थारा ताऊ देवीलाल, इसनै पूरे हरियाणा का नाश कर राख्या।”सोमवार को वीडियो वायरल होने के बाद इसका विरोध शुरू हो गया। हिसार के रहने वाले इनेलो की स्टूडेंट विंग ISO के प्रदेश अध्यक्ष साहिलदीप कस्वां ने इसका विरोध जताया। उन्होंने युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की थी।

इसका पता चलते ही मंगलवार को युवती ने नया वीडियो जारी कर गलती पर माफी मांग ली। हालांकि, ताऊ देवीलाल समर्थकों ने पानीपत और फतेहाबाद में पुलिस को शिकायत देकर आरोपी युवती पर राजद्रोह का केस दर्ज करने की मांग की है। मेंटल ज्योति 307 नाम की इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट किए गए इस वीडियो में लड़की एक पार्क में चौधरी देवीलाल की प्रतिमा के सामने खड़ी थी। युवती ने यह वीडियो किसी पार्क में शूट किया है, जिसमें ताऊ देवीलाल की प्रतिमा भी लगी हुई है। जहां पर वीडियो में पार्क में बैठे कपल दिखा रही थी। युवती ने सोशल मीडिया पर भी अपनी कई रील शेयर की हैं।युवती के साथ में भी कोई है, जो उसका वीडियो बना रहा है। इस दौरान युवती लगातार ताऊ देवीलाल की प्रतिमा की तरफ इशारा करती है और टिप्पणी करती जाती है। कई बार अपने हाथ को माथे से भी लगाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!