उधार के रुपए वापस करने का झांसा देकर क्यू-आर कोड के माध्यम से ऑनलाइन फ्रॉड करने के मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।मेवात से पकड़े गए आरोपी शहीद ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसने धोखाधड़ी के मामले में अपनी पत्नी के बैंक खाते का इस्तेमाल किया था। आरोपी ने शिकायतकर्ता के खाते से अपनी पत्नी के खाते में रुपए ट्रांसफर कर लिए। ऑनलाइन फ्रॉड के इस मामले में फिलहाल जांच जारी है। रिमांड के बाद उसे अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
