महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संघ शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। इसके कारण विवि में काम प्रभावित हुआ और दूसरे जिलों से आए स्टूडेंट्स बिना काम हुए ही लौटना पड़ा।फिलहाल परीक्षा के परिणाम, माइग्रेशन और परीक्षा व दाखिला प्रक्रिया संबंधी अन्य कामों के लिए रोजाना हजारों स्टूडेंट्स एमडीयू में पहुंच रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों का मांगों को लेकर चल रहा विरोध कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

इसके चलते शुक्रवार को गैर शिक्षक कर्मचारियों ने पूरी तरह से हड़ताल कर दी। अब शनिवार और रविवार का अवकाश होने के चलते काम नहीं हो पाएंगे और अब सोमवार को भी विवि खुलने की संभावना कम ही हैं, चूंकि कर्मचारियों की जेडी ऑडिट को हटाने की मांग पूरी नहीं हो पाई है।

एमडीयू में गैर शिक्षक संघ, शिक्षक संघ एवं छात्र संगठनों की आम सभा की बैठक गैर शिक्षक संघ के प्रधान रणधीर कटारिया की अध्यक्षता में की गई।बैठक का मुख्य मुद्दा ज्वाइंट डायरेक्टर ऑडिट की नकारात्मक कार्यप्रणाली को देखते हुए उसकी यहां से ट्रांसफर की मांग को लेकर रहा। कटारिया ने कहा कि पिछले वर्षों से ऑडिट विभाग विश्वविद्यालय के बनाए गए नियमों पर ही सवाल खड़े कर रहा है। अब सोमवार 11 अक्टूबर को फिर आम सभा की बैठक होगी।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!