हरियाणा के रोहतक में हुई 20 वर्षीय युवक मोहित की हत्या के मामले में पुलिस को कई अहम सुराग मिले है। पुलिस सूत्रों के सूत्रों के मुताबिक मोहित की गर्दन तलवार से काटी गई है। वार इतनी तेज किया गया था कि एक ही वार में उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई।

उधर, परिजनों ने मोहित के ही चार दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को बताया कि मोहित को उसके दोस्त 26 मार्च की शाम को शादी में जाने की बात कहकर ले गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। 27 मार्च को पूरा दिन परिवार वाले उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

28 मार्च को महम ब्लॉक के फरमाणा गांव में उसका गर्दन कटा शव बरामद हुआ। फिलहाल, पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आय है कि ये सभी युवक सूखा नशा करते थे।

एक आरोपी की फैमिली का क्रिमिनल बैकग्राउंड भी मिला है। उसके पिता और चाचा पर कई केस दर्ज है। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

गांव फरमाणा बादशाहपुर के रहने वाला साधु जोगी शनिवार सुबह करीब 8 बजे अपने खेत में गया था। उसने खेत में गर्दन कटा शव पड़ा देखा तो सरपंच को फोन पर सूचना दी। सरपंच की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि धड़ और सिर अलग-अलग पड़े थे। इसके बाद फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। आसपास के लोग इकट्‌ठा हुए तो मृतक की पहचान मोहित पुत्र वकील के रूप हुई। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।

मृतक के ताऊ जोरा सिंह ने बताया कि मोहित की निर्मम तरीके से हत्या की गई थी। गर्दन को तलावार से काटा गया था। कमर के आधे हिस्से में गहरे कट के निशान मिले हैं। पास में ही एक ईंट पड़ी थी, जिस पर खून लगा हुआ था। आशंका जताई कि सिर पर ईंट से भी वार किए गए थे। शव को कुत्तों व गीदड़ जैसे जंगली जानवरों ने नोंच रखा था। जिस समय शव मिला था, उस दौरान भी आसपास के खेतों से कुत्तों की आवाज आ रही थी।

मृतक मोहित के परिवार ने बताया कि उसने 9वीं कक्षा पास की और उसके बाद पढ़ाई छोड़ दी। इसके बाद वह गलत लोगों की संगत में पड़ गया और सूखा नशा करने लगा। अक्सर सूखा नशा करके ही घर आता था। मजदूरी करके जो पैसे मिलते, उन्हें नशे में उड़ा देता।

पिता वकील ने बताया कि मोहित 26 मार्च को अपने घर पर था और शाम 6 बजे पड़ोस में घुड़चड़ी निकल रही थी, जहां पैसे चुगने के लिए गया था। उसके साथ 3-4 दोस्त उसे बुलाकर ले गए थे। घुड़चड़ी से पैसे चुगने के बाद मोहित और उसके दोस्त सूखा नशा करने के लिए चले गए।

परिवार ने दावा किया कि आरोपियों ने तलवार से गला काटा है। सुखा नशा करने के दौरान मोहित की आरोपियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद आरोपियों ने पहले सिर में ईंट मारी और उसके बाद गला काट दिया।

पिता वकील ने बताया कि घटनास्थल से कुछ दूर एक शॉल पड़ी हुई थी, जो खून से सनी हुई थी। शॉल पर मोहित का खून और बाल लगे हुए थे। वहीं, पास में ही एक ईंट पड़ी थी, जिस पर खून लगा हुआ था। खून से सनी शॉल गांव के ही रहने वाले हंसा की थी, जिसका पिता प्रेम शव मिलने के बाद मौके पर आया था और शॉल देखकर वापस चला गया।

मृतक के ताऊ जोरा सिंह ने बताया कि जिस खेत में मोहित का शव पड़ा मिला है, उसके पास वाले खेत में उसका मोबालल पड़ा मिला, जिसके टुकड़े कर दिए गए थे। आरोपियों ने फोन को तोड़कर फेंका हुआ था, ताकि लोकेशन का पता न चल सके। हत्या की वारदात को वीरवार देर रात को अंजाम दिया गया था।

मृतक पिता वकील ने आरोप लगाया कि उसके बेटे की हत्या में 4 आरोपी शामिल है, जिनमें देवा, हंसा, मंगल और दीपक है। इनमें से देवा के परिवार का क्रिमिनल बैकग्राउंड भी बताया। देवा के पिता विक्रम पर भी केस दर्ज थे और चाचा हंसराज भी सजा काट रहा है, जो फिलहाल बाहर आया हुआ है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!