
रोहतक में जिला प्रशासन की तरफ से डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि, जिले में तेल व गैस की कोई कमी नहीं है। नागरिक किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकतानुसार ही खरीदारी करें।
डीसी सचिन गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार तेल व गैस एजेंसियों के साथ निरंतर संपर्क में है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो रही है। जिले में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। आमजन को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। डीसी ने चेतावनी देते हुए कहा कि इन आवश्यक वस्तुओं को लेकर अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बता दें कि, शनिवार को डीसी सचिन गुप्ता की वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सीएम से मीटिंग हुई। जिसके बाद रसोई गैस के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
यह अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में एलपीजी से संबंधित शिकायतों का तुरंत निवारण सुनिश्चित करेंगे। रोहतक के एएफएसओ अशोक कुमार (9416283975) को रोहतक व सांपला क्षेत्र का नोडल बनाया। महम की एएफएसओ कुसुमलता (9518175506) को महम, कलानौर व लाखनमाजरा क्षेत्र दिया

