रोहतक पुलिस की टीम ने सीसर खास निवासी युवको के साथ हुई मारपीट की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे चौथे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि 26.03.2026 को सीसर खास निवासी बिजेन्द्र की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जाँच शुरू की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि दिनांक 24.03.2026 को रात के समय बिजेन्द्र अपने भाई जोगिन्द्र, सुधीर अपनी गाडी मे सवार होकर बडेसरा से गांव सीसर की तरफ आ रहे थे। गांव मे ठेका के पास पहुंचे तो सीसर खास निवासी संदीप, दीपक, चिंटू, अमन व अन्य युवक लाठी डंडो सहित आये। युवको ने गाडी को रुकवाकर बिजेन्द्र, जोगिन्द्र व सुधीर के साथ मारपीट शुरु कर दी। युवक जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से फरार हो गये।
मामले की जांच उप.नि रामपाल द्वारा अमल मे लाई गई। दौरान जांच दिनांक 01.06.2026 को आरोपी भारत पुत्र महेरसिंह निवासी सीसर खास गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे शामिल रहे तीन आरोपियो को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपीः-
भारत पुत्र महेरसिंह निवासी सीसर खास
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 86 दिनांक 26.03.2026 धारा 190, 191(3), 115(2), 126(2), 351(3), 110 बीएनएस थाना महम
