रोहतक के गांधी कैंप स्थित चाउमिन चौंक पर जन आशीर्वाद सभा के माध्यम से पूर्व सरपंच व कांग्रेस नेता कृष्ण लाल छाबड़ा ने आगामीy विधानसभा चुनावों में अपना दावा मजबूती के साथ रखा। हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंच कृष्ण लाल को आशीर्वाद दिया तथा सभा को सफल बनाया।

कृष्ण लाल छाबड़ा अपने घर से सैंकड़ों समर्थकों के साथ बाइक व कारों के काफिले के साथ जन आशीर्वाद सभा में पहुंचे। जहां लोगों ने उनका फूल मालाओं, नोटों के हार व नारों के साथ आतिशबाजी कर स्वागत किया।

कृष्ण लाल छाबड़ा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वे 3 दशकों से ज्यादा से कांग्रेस में सक्रिय कार्यकर्ता हैं और उनके बड़े भाई भी पार्टी में कार्य करते हुए शहादत को प्राप्त हुए। बोले रोहतक में पारिवारिक राजनीति का सिलसिला जारी है जिसके चलते सच्चे कार्यकर्ता कभी कुछ नहीं कर पाता और न उसे कोई पहचान मिल पाती है। परिवार की राजनीति के चलते ये लोग राजनीति और राजधर्म के सब अध्याय भूल गए हैं।

हर कार्यकर्ता को राजनीति का शीर्ष पद पाने का अधिकार है जिसके लिए उसे राजनीति की ढंग से घेराबंदी करने का हक है और अब हर कार्यकर्ता को अपने नेता से सख्त प्रश्न पूछने की आदत डालनी होगी और एक या दो चुनावों के बाद जनता को नेता बदल देना चाहिए क्यों कि परम सत्ता नेताओं को भ्रष्ट बनाती है।अब ऐसा नहीं चलेगा कि मैदान में रहने वाले कार्यकर्ता अनदेखी के शिकार हों और हॉल में बैठने वाले लोग शीर्ष नेता बने।

बोले 2005 में कांग्रेस की लहर थी लेकिन अब जो पार्टी का हाल है इस का कारण कुछ और नहीं कार्यकर्ताओं की अनदेखी है। और यही कारण है कि पिछले 10 वर्षों से पार्टी हरियाणा में सत्ता से बाहर है। रोहतक में लोग कह रहे थे पिछली बार कि जीत गए हम लेकिन किसी की हार को अपनी जीत बताना कोई जीत नहीं। कुछ चुनिंदा लोगों ने रोहतक विधानसभा पर कब्जा कर रखा है।

बोले कार्यकर्ता काम करता रहता है लेकिन हॉल में बैठे लोग शीर्ष नेता बन जाते हैं, जो कार्यकर्ताओं के हक खाते हैं मैं उन्हें नेता नहीं सियासत के चोर मानता हूं।

कृष्ण लाल छाबड़ा बोले आजादी के बाद से अब तक गांधी कैंप में 33 गज के मकान में लोगों की कई पीढ़ियां बीत गई लेकिन जो विकास यहां होना चाहिए था वो आज तक नहीं हुआ।

कृष्ण लाल ने गांधी कैंप के लोगों से हाथ जोड़ कर एक स्वस्थ, नवीन व उज्ज्वल समाज बनाने में उनका सहयोग करने की अपील की। जिसकी लोगों ने काफी सराहना करी और हाथ उठा नारों के साथ उनका साथ देने का वादा किया।

कृष्ण बोले अगर आप लोग आशीर्वाद देंगे तो मैं रोहतक में राजनीति के मायने बदल कर रख दूंगा और शहर का ऐसा विकास होगा कि जैसा आज तक नहीं हुआ। मेरा न तो कोई बेटा है जो मेरी राजनीति आगे चलाए, अकेला हूं और सेवा भाव से आप लोगों की सेवा करना चाहता हू।

अंत में उन्होंने कहा कि जब निर्णय लेने का समय आएगा तो कम से कम 10 हजार लोगों के साथ ITI मैदान में सभा करूंगा। मैं शहर और समाज की अदब से व झुक कर सेवा करना चाहता हूं जिसे रोहतक के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा और यह जो कार्यकर्ता की लडाई लड़ने का मैंने कदम उठाया है मेरा वादा है अब मैं कदम पीछे नहीं हटाऊंगा और विश्वास देता हूं कि गांधी कैंप से सत्ता की राह निकलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!