हरियाणा में लगातार 11 दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 7 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें करनाल, कुरुक्षेत्र, सिरसा, जींद, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी शामिल हैं।

11 जिलों में आज सुबह धुंध छाई हुई हैं। इनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत, सोनीपत, पलवल, नूंह और कैथल शामिल हैं। कैथल में धुंध के साथ फसलों पर पाला भी जमा है।

हिसार और पलवल, जींद, महेंद्रगढ़ में भी धुंध छाई रही। जींद में विजिबिलिटी 20 मीटर से कम रही। यहां का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रहा।

इन जिलों में 10 से 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी। इनमें से 7 जिले ऐसे हैं जहां कुछ स्थानों पर बादल छाने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने रेवाड़ी, झज्जर, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, रोहतक और चरखी दादरी के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।

बुधवार को प्रदेश में रोहतक का दिन सबसे ठंडा रहा। जहां का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 3.6 डिग्री कम है। यहां 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट देखने को मिली है। दूसरे नंबर पर गुरुग्राम रहा, जिसका अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहा। पानीपत में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री रहा। महेंद्रगढ़ के नारनौल में 21.8 डिग्री तापमान रहा।

IMD चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल के अनुसार हरियाणा में आगे भी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। 20 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट है। इस दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसकी वजह से पूर्वी हवाएं चलेंगी, कोहरा छा सकता है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर हरियाणा में भी देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!