हरियाणा सरकार ने विधानसभा चुनाव के बाद बुधवार शाम को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। सरकार ने 47 HCS अधिकारियों के साथ 82 DSP इधर-उधर किए।
गुरुग्राम नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर पद की जिम्मेदारी महाबीर प्रसाद को दी गई। वहीं जगदीप ढांडा को एडिशनल डायरेक्टर (एडमिनिस्ट्रेशन) फूड, सिविल सप्लाई और कंज्यूमर अफेयर बनाया गया है।








