रोहतक जिले में जींद रोड़ पर रविवार सुबह 9 बजे सोफा गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। गोदाम में काम कर रहे कारीगर ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन आग को देखते हुए मौके पर 4 गाड़ियों को और बुलाया गया।

सोफा गोदाम में काम कर रहे कारीगर ताहिर निवासी अमरोहा यूपी हाल जींद रोड़ ने बताया कि सुबह काम करते समय अचानक शार्ट सर्किट हुआ और गोदाम में रखे फोम व सामान में आग लग गई। आग की सूचना तुरंत गोदाम के मालिक व फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

गोदाम में आग लगने के कारण वहां रखा गैस सिलेंडर भी फट गया, जिसके कारण जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी सहम गए। आग के कारण आसमान में धुंए का गुबार बन गया। फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!