इस समय मशहूर अदाकारा मलाइका अरोड़ा का परिवार बेहद ही बुरे दौर से गुजर रहा है। एक्ट्रेस के पिता अनिल अरोड़ा ने अपने  अपार्टमेंट की सातवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। इतना बड़ा कदम उठाने की वजह तो सामने नहीं आई पर इस दुख की घड़ी में   मलाइका अरोड़ा के एक्स हसबैंड अरबाज समेत कई सितारे उनके साथ खड़े हैं।

खबरों के मुताबिक अनिल अरोड़ा ने जब सुसाइड किया उस समय मलाइका अरोड़ा घर पर नहीं थीं। अनिल अरोड़ा भारतीय सीमावर्ती शहर फाजिल्का के एक पंजाबी हिंदू थे। वह मर्चेंट नेवी में भी अपनी सेवाएं दे चुके है, ऐसे में बार- बार मन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर उनकी क्या मजबूरी रही होगी जो उन्होंने इतना खौफनाक कदम  उठाया। 

अनिल अरोड़ा ने मलयाली क्रिश्चियन परिवार की जॉयस पोलीकॉर्प से शादी की थी, हालांकि मलाइका जब 11 साल की थी तभी उनके माता-पिता अलग हो गए थे। इसके बाद से बहन अमृता और मलाइका की देखभाल उनकी मां ने ही की है। बताया जाता था कि अनिल अरोड़ा को मलाइका  का बॉलीवुड में काम करना बिल्कुल पंसद नहीं था। यही कारण है कि मलाइका और उनकी बहन मां के साथ अलग रहते थे।

मलाइका अपनी मां जॉयस पॉलीकर्प के ज्यादा क्लोज रही हैं, पिता के साथ उनका रिश्ता करीबी नहीं रहा है। हालांकि पिता के अस्पताल में भर्ती होने के दौरान एक्ट्रेस और उनकी मां ने उनका खूब ख्याल रखा था। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि उनकी हेल्थ की समस्याओं को लोगों से छुपाया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!