रोहतक पुलिस की टीम ने नाबालिग युवक पर हुये जानलेवा हमले की वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 30.08.2026 को पुलिस को सुचना मिली की नाबालिग युवक अपने घर से बाहर जा रहा था तभी राहुल, अनुज, रौनक व अन्य युवक खडे हुये थे। तभी अनुज ने अपने हाथ मे लिए हुये छुरी से नाबालिग युवक पर जानलेवा हमला कर दिया और मौके से फरार हो गये।
मामले की जांच प्रभारी पुलिस चौकी सल्लारा मौहल्ला पीएसआई श्यामसुंदर द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 11.10.2026 को आरोपी राहुल पुत्र दीपक निवासी पाडा मौहल्ला रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे शामिल रहे 2 नाबालिक सहित 4 आरोपियो को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपी-

  1. राहुल पुत्र दीपक निवासी पाडा मौहल्ला रोहतक
    रजिस्ट्रड केसः-
    अभियोग संख्या 234 दिनांक 30.08.2026 धारा 190, 191(3), 115(2), 118(1), 126(2), 109(1), 238, 61(2) बीएनएस एवम शस्त्र अधिनियम थाना पुरानी सब्जी मंडी

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!