पणजी। नाना पाटेकर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनकी मौत की वजह सामने आई है। गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH) के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि नाना पाटेकर का निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, उनके दिल की मुख्य नस यानी लेफ्ट मेन कोरोनरी आर्टरी में खून का थक्का जम गया था, जिससे गंभीर हार्ट अटैक आया। डॉक्टरों ने उनकी मौत को प्राकृतिक कारणों से होना बताया है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में एथेरोस्क्लेरोटिक कोरोनरी आर्टरी डिजीज के कारण दिल की मुख्य नस में खून का थक्का जमने से हुए गंभीर हार्ट अटैक को मौत की वजह बताया गया है। यह बीमारी हृदय की धमनियों में प्लाक जमा होने से जुड़ी होती है, जिससे दिल तक खून पहुंचने में रुकावट आ सकती है।

निधन से कुछ घंटे पहले दोस्त को किया था मैसेज

पुलिस जांच के मुताबिक, नाना पाटेकर ने निधन से कुछ घंटे पहले अपने करीबी दोस्त अमेय नाईक से संपर्क करने की कोशिश की थी। उन्होंने 8 अक्टूबर की सुबह करीब 2:30 बजे वॉट्सऐप पर मैसेज भेजकर अपनी तबीयत ठीक नहीं होने की जानकारी दी थी। इसके बाद उन्होंने अमेय को फोन भी किया।

पुलिस के अनुसार, अमेय ने सुबह करीब 3:30 बजे मैसेज देखा और तुरंत नाना के डोना पावला स्थित घर पहुंचे। वहां उन्होंने नाना को सोफे पर बेहोश पाया। इसके बाद उन्होंने सुरक्षा गार्ड की मदद से अस्पताल की आपातकालीन सेवाओं से संपर्क किया।

नाना पाटेकर को मणिपाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के डॉ. शेखर सालकर के अनुसार, उनका निधन सुबह करीब 5:20 बजे हुआ था।

करीब 45 मिनट तक CPR देने की कोशिश

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, नाना पाटेकर को बचाने के लिए करीब 45 मिनट तक कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) दिया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

पुलिस ने दर्ज किया था आकस्मिक मृत्यु का मामला

नाना पाटेकर की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए 8 अक्टूबर को गोवा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम किया गया था। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद पणजी पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 194 के तहत आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया था।

पुणे में राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

गोवा से नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर पुणे लाया गया था। इसके बाद डोंजे गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।

नाना पाटेकर अपने करीब पांच दशक लंबे फिल्मी करियर, दमदार अभिनय और बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते रहे हैं। उनके निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर फैल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!