गुरुग्राम। दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सोहना क्षेत्र के गांव लोहटकी के पास तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी टूरिस्ट बस में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार एक दंपती और उनकी छोटी बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

बालाजी से दर्शन कर दिल्ली लौट रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के रजोकरी गार्डन निवासी बूम प्रसाद अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बालाजी के दर्शन करके कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर लोहटकी गांव के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़ी टूरिस्ट बस से टकरा गई।

टक्कर के बाद कार बुरी तरह पिचकी

हादसा इतना भीषण था कि कार का आधे से अधिक हिस्सा बस के नीचे जा घुसा। कार में सवार लोग अंदर ही फंस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

कड़ी मशक्कत के बाद दो बच्चों को निकाला

फायर ब्रिगेड अधिकारी देवेंद्र के मुताबिक, सुबह हादसे की सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसमें फंसे लोगों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बचाव टीम ने दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में एक युवक, एक महिला और एक छोटी बच्ची की जान चली गई।

बताया गया कि जिस टूरिस्ट बस से कार टकराई, उसमें उस समय कोई यात्री मौजूद नहीं था।

सोहना नागरिक अस्पताल में रखवाए शव

हादसे के बाद मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए सोहना के नागरिक अस्पताल में रखवाए गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!