रोहतक, 28 अक्टूबर: उपायुक्त सतबीर सिंह ने सड़क स्वामित्व एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत सड़क सुरक्षा के सभी प्रबंध करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आगामी सर्दी ऋतु के दौरान के दौरान धुंध के मौसम में नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध करें।  
सतबीर सिंह स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं सुरक्षित स्कूल वाहन नीति की मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति की जिंदगी बहुमूल्य है तथा किसी भी सड़क सुरक्षा प्रबंध की कमी के कारण सड़क दुर्घटना में जन हानि नहीं होगी चाहिए। उन्होंने बैठक में जिला में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति, दुर्घटना संभावित स्थानों, सड़क इंजीनियरिंग संबंधी कमियों, यातायात व्यवस्था, प्रवर्तन कार्रवाई तथा विभिन्न विभागों की लंबित कार्रवाई रिपोर्ट की विस्तार से समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
उपायुक्त सतबीर सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों की प्रभावी निगरानी भी जरूरी है। उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान कर वहां स्पीड ब्रेकर, स्ट्रीट लाइट, ट्रैफिक सिग्नल, चेतावनी संकेत, पैदल यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था, सड़क चैनलाइजेशन तथा अवैध कट बंद करने जैसे आवश्यक उपाय प्राथमिकता के आधार पर पूरे करने के निर्देश दिए। हाईवे पर भारी एवं व्यावसायिक वाहनों की अनाधिकृत पार्किंग और ठहराव पर प्रभावी रोक लगाई जाये। हाईवे पर गलत दिशा में वाहन चलाने, ओवरलोडिंग और अन्य यातायात उल्लंघनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई तथा नियमित पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाये।
बैठक में प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव वीरेंद्र सिंह ढुल, महम के उपमंडलाधीश विपिन कुमार, नगराधीश शुभम सहित अन्य संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!