हरियाणा विधानसभा की सभी 90 सीटों के लिए एक ही चरण में 1 अक्टूबर को मतदान होगा और चुनाव नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर कुछ उम्मीदवारों के नाम और उनकी सीटों की एक लिस्ट वायरल हो रही है और दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस ने  हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है।

हरियाणा चुनाव को लेकर कांग्रेस की एक लिस्ट वायरल हो गई है। इस लिस्ट में 16 उम्मीदवार हैं। लिस्ट में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की मुहर लगी है लेकिन किसी के साइन नहीं है। इस लिस्ट में कैथल विधानसभा सीट से रणदीप सुरजेवाला को उम्मीदवार दिखाया गया 

कांग्रेस पार्टी ने भी इस लिस्ट को फर्जी बताया।  फैक्ट चेक के पब्लिश होने तक (24 अगस्त 2024) कांग्रेस  ने हरियाणा चुनाव के लिए उम्मीदवारों को लेकर कोई सूची जारी नहीं की है।

हालांकि प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया पहले ही कह चुके हैं कि किसी भी सांसद को चुनाव नहीं लड़ाया जाएगा। स्क्रीनिंग कमेटी इसकी सिफारिश नहीं करेगी। हालांकि हाईकमान चाहे तो इसकी परमिशन दे सकता है।

पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा के मीडियो कोऑर्डिनेट चांदवीर हुड्‌डा ने कहा कि ये लिस्ट फेक है। पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों की अभी कोई लिस्ट जारी नहीं की गई है।

वहीं कांग्रेस की उम्मीदवार फाइनल करने के लिए आज स्क्रीनिंग कमेटी की चौथी और आखिरी मीटिंग होगी। कांग्रेस इंचार्ज दीपक बाबरिया ने कहा कि इस मीटिंग में सभी 90 उम्मीदवारों का फाइनल पैनल तैयार किया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!