हरियाणा में चुनाव की तारीख बदल गई है। अब एक अक्टूबर के बजाय 5 अक्टूबर को होगी। मतगणना अब 4 अक्टूबर के बजाय 8 अक्टूबर को होगी।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर चुनाव की तारीख बदलवाने की मांग की थी। भाजपा की तरफ से छुटि्टयां और बिश्नोई समाज के धार्मिक कार्यक्रम का हवाला दिया गया। इसके बाद इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने भी भाजपा का समर्थन करते हुए चुनाव आयोग को लेटर लिखा।
इसको लेकर चुनाव आयोग ने मीटिंग भी की थी। उस वक्त इस बारे में कोई फैसला नहीं दिया गया था। हालांकि शनिवार शाम को चुनाव तारीख बदलने का ऐलान कर दिया गया।
