हरियाणा के रोहतक के गांव बलियाना में रंजिशन पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी संजय और उसके साथियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। आईएमटी एरिया में हुई मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई, जिसमें संजय के पैर में गोली लग गई।

अन्य दो आरोपियों को भी चोटें लगी हैं। इसके बाद पुलिस ने तीनों को काबू करके इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती करवाया। पुलिस अब तीनों से पूछताछ करेगी।

बता दें कि गांव बलियाना निवासी धर्मबीर और उनके बेटे दीपक की 7 नवंबर को गांव के ही रहने वाले आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के दौरान दीपक अपने दोस्तों के साथ चौकीदार की बैठक में था, जबकि धर्मबीर घर पर ही अपने छोटे भाई के साथ मौजूद था।

आरोपी पहले चौकीदार की बैठक में पहुंचे, जहां दीपक से उसके पिता का नाम पूछकर छाती में गोली मार दी। उसके बाद घर आकर धर्मबीर को गोली मारी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

रोहतक पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली कि बलियाणा में डबल मर्डर मामले में 3 आरोपी आईएमटी एरिया में घूम रहे है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपियों को रोकने का प्रयास किया। मगर, आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर फायरिंग की।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी संजय के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया और वहीं गिर पड़ा। इसके अलावा फरार होने की कोशिश कर रहे उसके साथी वीरेंद्र और रोहित के पैर में भी चोट लगी है। इन तीनों को पुलिस ने दबोच लिया। तीनों को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!