सिंपी भारद्वाज और उसके पति अजय भारद्वाज पर निवेशकों से गेन बिटकॉइन पोंजी स्कीम के जरिए करीब 6600 करोड़ रुपए जुटाने का आरोप है। इस मामले में सिंपी के पति अजय भारद्वाज अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। सिंपी भारद्वाज के परिजनों से केस संबंधित जानकारी हासिल की जा रही है। यह पूछताछ काफी लंबे समय तक चलने वाली लग रही है। सिंपी के पिता के घर पर चार सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं। जो पूछताछ के दौरान परिजनों को घर से बाहर नहीं जाने दे रहे हैं।
प्रवर्तन निदेशालय की टीम के अधिकारी 24 घंटे से ज्यादा समय से एक-एक कर सिंपी के परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं। इतना ही नहीं घर के अंदर रखे सभी दस्तावेजों को भी खंगाला जा रहा है। सूत्रों की माने तो प्रवर्तन निदेशालय की टीम के हाथ सिंपी के पिता के घर से कुछ अहम दस्तावेज लगे हैं। हालांकि मौके पर मौजूद अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि आखिर लंबी जांच और पूछताछ के बाद पूरे मामले में क्या कुछ निकल कर सामने आता है।
