Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बहादुरगढ़ में सिंपी भारद्वाज के पिता के घर ED की रेड,6600 करोड़ के क्रिप्टो करेंसी केस में सिंपी की हुई थी गिरफ्तारी

सिंपी भारद्वाज और उसके पति अजय भारद्वाज पर निवेशकों से गेन बिटकॉइन पोंजी स्कीम के जरिए करीब 6600 करोड़ रुपए जुटाने का आरोप है। इस मामले में सिंपी के पति अजय भारद्वाज अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। सिंपी भारद्वाज के परिजनों से केस संबंधित जानकारी हासिल की जा रही है। यह पूछताछ काफी लंबे समय तक चलने वाली लग रही है। सिंपी के पिता के घर पर चार सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं। जो पूछताछ के दौरान परिजनों को घर से बाहर नहीं जाने दे रहे हैं। 

प्रवर्तन निदेशालय की टीम के अधिकारी 24 घंटे से ज्यादा समय से एक-एक कर सिंपी के परिजनों से पूछताछ कर रहे हैं। इतना ही नहीं घर के अंदर रखे सभी दस्तावेजों को भी खंगाला जा रहा है। सूत्रों की माने तो प्रवर्तन निदेशालय की टीम के हाथ सिंपी के पिता के घर से कुछ अहम दस्तावेज लगे हैं। हालांकि मौके पर मौजूद अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि आखिर लंबी जांच और पूछताछ के बाद पूरे मामले में क्या कुछ निकल कर सामने आता है।

Exit mobile version