पलवल जिले में एक युवक को किडनैप करके उसे बांधकर बुरी तरह पीटा गया। भाई उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ाकर ले गया और अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों ने उसे मारने की धमकी भी दी है। रंजिश के चलते वारदात अंजाम दी गई। गदपुरी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 3 युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

गदपुरी थाना प्रभारी राजबीर के अनुसार, धतीर गांव निवासी रविंद्र ने शिकायत दी है। उसने बताया कि 4 जून की सुबह वह अपने खेतों पर घूमने के लिए गया तो वहां उसे एक अनजान व्यक्ति मिला। गांव से बिजली की मोटर चोरी हो रही है, जिसके चलते उसने शख्स से पूछा कि तुम कौन हो और यहां क्या कर रहे हो। इतना सुनते ही व्यक्ति गाली-गलौज करने लगा और आवाज लगाकर आजाद को बुला लिया, जो खेतों पर ही था।

रविंद्र के अनुसार, इसके बाद दोनों ने उसके साथ मारपीट की और धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो जान से खत्म कर देंगे। वह जैसे-तैसे आरोपियों के चंगुल से छूटकर भाग आया। उसी दिन दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपने दोस्त अमित के घर से पैदल-पैदल अपने घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक पर आजाद व पवन मिले और रास्ता रोक कर बोले कि आज तुझे छोड़ेंगे नहीं। इतना कहते ही पवन ने देसी कट्टा उसकी कनपटी पर लगा दिया।

रविंद्र के अनुसार, दोनों उसे जबरन बाइक पर बैठाकर अपने घर ले गए। आजाद के मकान पर राहुल पहले से मौजूद था। तीनों ने उसके हाथ रस्सी से ट्रॉली से बांध दिए और फिर बेल्ट व लाठी-डंडे उसकी कमर और पैरों में मारे। वह चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन उन्हें तरस नहीं आया। उसे बचाने के लिए भी कोई नहीं आया। शाम को करीब 5 बजे परिजनों को पता चला तो भाई उदयवीर आजाद के घर पहुंचा और उसे खोला, तब भी भाई के सामने पवन ने उसको कई थप्पड़ मारे।

धतीर चौकी प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!