हरियाणा में शरीर झुलसा देनी वाली गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। 24 घंटे में दिन का अधिकतम तापमान सीजन में पहली बार 47 डिग्री के पार पहुंच गया है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में हीट वेव (लू) का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक 6 घंटे घर में रहने की सलाह दी गई है। प्रदेश में 21 मई तक हीट वेव के हालात रहेंगे।

उधर, हरियाणा शिक्षा विभाग ने स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया है। विभाग के द्वारा जारी ऑर्डर में कहा गया है कि समय का यह बदलाव कल यानी 18 मई से 31 मई तक लागू रहेगा। ऑर्डर में कहा गया है कि सूबे के सिंगल शिफ्ट वाले स्कूल एक घंटे पहले सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगे। पहले इसका टाइम सुबह 8 बजे से एक बजे तक था।

डबल शिफ्ट वालों के लिए पहली शिफ्ट सुबह 7 से 11.30 बजे और दूसरी शिफ्ट में 11.45 से शाम 4.15 तक खुलेंगे। सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को ऑर्डर के सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा पंजाब में भी हीट वेव का असर दिखने लगा है। वहां भी तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। मंगलवार तक इसके 45 पार होने के आसार हैं। उधर, ठंडे प्रदेश हिमाचल में मौसम बिगड़ने की संभावना है। इससे लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, चंडीगढ़ में भी 20 तक हीट वेव का अलर्ट जारी है।

बात करें दक्षिण हरियाणा की तो इसके सभी 10 जिलों में हालात ज्यादा खराब हो रहे हैं। हालांकि, अन्य जिलों में थोड़ी राहत रहेगी। यहां दिन का अधिकतम तापमान 44 तक पहुंचने के आसार हैं। जिन जिलों में गर्मी का प्रकोप रहेगा, वहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गर्म हवाएं चलेंगी। अमूमन अप्रैल के मध्य से ही लू चलती रही हैं। अबकी बार करीब एक माह देरी से लू दस्तक देगी।

हरियाणा स्कूल शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 1 जून से 30 जून 2024 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है. सभी स्कूल 1 जुलाई से पहले की भांति खोले जाएंगे.

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!