रोहतक लोकसभा क्षेत्र में बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को घर बैठे वोट डालने की सुविधा मिलेगी। इसमें सबसे ज्यादा कोसली हलके के मतदाता शामिल हैं। लोकसभा क्षेत्र के 803 मतदाताओं ने अपना वोट घर से ही डालने के लिए आवेदन किया है। इन सभी मतदाताओं को 17 से 20 मई तक घर-घर जाकर बैलेट पेपर से मतदान करवाया जाएगा।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रोहतक लोकसभा क्षेत्र के 85 वर्ष व इससे अधिक आयु वर्ग तथा दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलट पेपर के माध्यम से घर से ही मतदान करने के लिए सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके लिए जिन-जिन बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं ने संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को फॉर्म 12डी के माध्यम अपनी सहमति घर बैठे ही मतदान की सुविधा लेने के लिए दी है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अजय कुमार ने बताया कि रोहतक लोकसभा क्षेत्र में ऐसे 803 मतदाता हैं, जिन्होंने अपना वोट घर से ही डालने के लिए आवेदन किया है। चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी इसके लिए घर-घर जाकर इन सभी मतदाताओं से संपर्क करके उनका मत बैलेट पेपर से डलवाय्एंगे। इसके लिए शेड्यूल बना लिया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!