रोहतक (Rohtak): सीआईए-1 ने 720 नशीली दवाईयां जो कि प्रतिबंधित है सहित कार सवार दो युवकों को धर दबोचा है। युवकों की पहचान गांव बसंतपुर के सतबीर उर्फ दाना, ब्राह्मणवास के सतीश के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी प्रतिबंधित दवाइयों को शहर में सप्लाई करने के लिए लेकर आए थे।

थाना सिटी पुलिस ने इस मामले में एसआई आजाद सिंह के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआईए वन प्रभारी प्रवीन शर्मा ने बताया कि पुलिस की टीम गश्त पर थी। टीम ने बोहर गांव सनसिटी रोड की तरफ से आ रही कार सवार युवकों को शक के आधार पर रोका व नियमानुसार तलाशी लेने पर कार से प्लास्टिक के तीन कट्टों के अंदर से प्रतिबंधित दवाई की 720 शीशी ओमेरेक्स की बरामद हुई है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!