इस बार काॅलेजों में भी दाखिला प्रक्रिया देरी से जारी की गई है। पिछले सत्र की तरह इस बार भी काॅलेज दाखिला ऑनलाइन सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रक्रिया के तहत स्टूडेंट्स को उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उच्चतर शिक्षा विभाग के अनुसार 12 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू हाेगी। आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त रहेगी। जिले में पिछले सालों की अपेक्षा इस बार दोनों बोर्ड की पास प्रतिशत 36 प्रतिशत ज्यादा है, जिसकी वजह से काॅलेजों में यूजी की सीटों पर दाखिले के लिए प्रतिस्पर्धा रहेगी। जिले में 8 राजकीय कॉलेजों में 7 हजार सीटें व 10 एडिड कालेजों में करीब 8 हजार सीटें हैं, जो सभी एमडीयू से सम्बद्ध हैं।

उच्चतर शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेजों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत कॉलेज प्रशासन को कॉलेज में चलने वाले कोर्स, सीट, सब्जेक्ट्स, फीस आदि की जानकारी 4 अगस्त तक वेबसाइट पर अपडेट करनी होगी।

एसएमएस से स्टूडेंट्स काे मिलेगी अपडेट

ऑनलाइन डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के दौरान अगर किसी स्टूडेंट का कोई डाक्यूमेंट्स किसी कमी के कारण आवेदन रद्द कर दिया जाता है, तो इसकी सूचना स्टूडेंट काे एसएमएस के द्वारा दी जाएगी। एसएमएस मिलने के 48 घंटे के अंदर स्टूडेंट काे पोर्टल पर सही डाक्यूमेंट्स अपलोड करना हाेगा।

कोरोना महामारी को देखते हुए विभाग ने जल्दी ही कालेजों में शिक्षण कार्य शुरू करने के लिए केवल 20 दिन का समय दिया है। क्योंकि पहले ही दाखिला प्रक्रिया देरी से शुरू हाे रही है। इसलिए 31 अगस्त तक दो कटऑफ जारी करके उनकी फीस जमा करवाने का शेड्यूल जारी किया गया है।

कॉलेज में दाखिले के फार्म भरते ये दस्तावेज जरूरी

  • आधार कार्ड।
  • 10वीं-12वीं की मार्कशीट।
  • डोमिसाइल (रिहायशी) प्रमाण पत्र।
  • जाति प्रमाण पत्र (एससी/बीसी कैटेगरी स्टूडेंट्स)।
  • (जिनका गैप ईयर हो) गैप ईयर सर्टिफिकेट।
  • पासपोर्ट साइज फोटो व हस्ताक्षर।
  • इनकम सर्टिफिकेट जो 6 माह से पुराना न हो।
  • चरित्र प्रमाण पत्र, जिसने ओपन से 12वीं की हो व जिनका गैप ईयर हो वो अपने वार्ड के पार्षद या गांव के सरपंच से चरित्र प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।
  • ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर (वही मोबाइल नंबर भरें जो परमानेंट हो क्योंकि कॉलेज के विभिन्न प्रकार के फार्मों से संबंधित कार्यों हेतु तीनों साल इसी फोन नंबर की जरूरत पड़ेगी)
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट (एचबीएसई बोर्ड को छोड़कर सीबीएसई बोर्ड व अन्य बोर्डों से 12वीं पास करने वाले छात्रों के लिए)।
  • बैंक खाते की पासबुक की फोटोकॉपी व आईएफएससी कोड (बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए, यदि आधार से लिंक नहीं है तो तुरंत करवाएं)।
  • अगर कोई विद्यार्थी ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में फॉर्म भरता है तो उसका ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट भी जरुरी है।
  • एनएसएस, एनएसीसी या खेल प्रमाणपत्र वेटेज के लिए भरने पर सर्टिफिकेट ज़रुर अपलोड करें।
  • परिवार पहचान पत्र।
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!