रोहतक पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए हत्या करने के आरोप मे 73 आऱोपियो, हत्या के प्रयास मे 93, लूट की वारदात मे शामिल रहे 41, डैकती की वारदात मे 9, चोरी की वारदात मे 133, वाहन चोरी के आरोप मे 102 व गृहभेदन की वारदात मे शामिल रहे 103 आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।

पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना के नेतृत्व में रोहतक पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों के धरपकड़ के लिए निरंतर कार्यवाही की जा रही है। रोहतक पुलिस ने साल 2022 के सात महीनो मे अब तक हत्या व हत्या का प्रयास की 78 वारदातो को हल करते हुए 166 आऱोपियो को गिरफ्तार किया गया है। डैकती, लूट, स्नैचिंग, गृहभेदन, चोरी, वाहन चोरी की 1221 वारदातो को हल करते हुए 388 आऱोपियो को गिरफ्तार किया गया। अवैध शराब का धंधा करने वाले 525 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। सार्वजिनक स्थानो पर जुआ/सट्टा खाईवाली करते हुए 207 आऱोपियो को गिरफ्तार किया गया। नशीले पदार्थो व हथियारो का अवैध धंधा करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 215 मामलें दर्ज किए है जिसमें 264 आऱोपियो को गिरफ्तार किया गया है। अति वांछित/इनामी 21 आरोपी, 82 उद्घोषित, 3 पैरोल व 84 बेल जम्पर आरोपियो को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया है।

रोहतक पुलिस द्वारा इस अवधि के दौरान अवैध शराब का धंधा करने वाले के खिलाफ कङी कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत 500 मामले दर्ज करते हुए 525 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से गहनता से पुछताछ की गई है। लाखो रूपये कीमत की अलग-2 मार्को की 9710 बोतल देसी शराब, 2012 बोतल अग्रेंजी शराब, 1383 बोतल बीयर व 341840/- रुपये बरामद हुए है। रोहतक पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर जुआ/सट्टा खाईवाली करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 144 मामले दर्ज किए गए। उक्त मामलों में 207 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया। आऱोपियो से दांव पर लगे कुल 3,22,405/- रुपये बरामद हुए। नशीले पदार्थों की तस्करी के 134 आरोपियों व अवैध हथियारों रखने के मामलों में 130 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। आरोपियो से 787 किलोग्राम नशीला पदार्थ, 117 अवैध हथियार, 108 कारतूस व 3 चाकू/तलवार बरामद हुए है

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!