सिरसा, 22 मई (हि.स.)। जिले के गांव बकरियावाली में जनगणना कार्य

के दौरान अध्यापक पर कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया, जिससे अध्यापक चक्कर खाकर गिर गया। अध्यापक के पैर में कुत्ते ने कई वार किए। राजकीय प्राथमिक स्कूल बकरियावाली में तैनात अध्यापक कुलदीप सिंह की जनगणना कार्य में ड्यूटी लगी हुई है। वे शुक्रवार को क्षेत्र में जनगणना के लिए एक घर पर पहुंचे थे।
इसी दौरान पीछे से आवारा कुत्ते ने उन पर हमला बोल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद अध्यापक को अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। अध्यापक कुलदीप सिंह ने बताया कि 111 नंबर करने के बाद 112 नंबर घर का सर्वे कर रहे थे। इसी दौरान एक कुत्ते ने आकर पीछे से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से चक्कर खाकर गिर गया।
अध्यापक ने बताया कि एक मई से गांव में सर्वे कर रहे हैं। मेरी 125 घरों के सर्वे के लिए ड्यूटी लगी हुई है। इस समय जनगणना चल रही है और प्रगणकों पर दबाव है कि समय रहते काम पूरा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!