हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा से एक युवक लापता हो गया। युवक ने देर रात अपने मोबाइल एक वीडियो बनाकर अपनी पत्नी पर परेशान करने के आरोप लगाए। रात ही उसने वीडियो को गोताखोर प्रगट सिंह के पास भेज दिया। वीडियो में उसने ज्योतिसर नहर की तरफ जाने की बात कही।

इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। करीब 33 सेकेंड का यह वीडियो सोशल मीडिया और वॉट्सएप ग्रुपों में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक बाइक पर बैठा दिखाई दे रहा है। पीछे गुरुद्वारा बाउली साहिब का गेट नजर आ रहा है। युवक पंजाबी भाषा में बोल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, युवक ने यह वीडियो बनाकर रात करीब ढाई बजे गोताखोर प्रगट सिंह को भेजा था। सुबह जब प्रगट सिंह ने मैसेज देखा, तो वह तुरंत ज्योतिसर नहर की तरफ पहुंचे और आसपास तलाश शुरू की। काफी देर तक जांच और खोजबीन की गई, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल पाया।

वीडियो में युवक ने बोला कि हाथ जोड़के विनती है कि मेरी डेडबॉडी को घरवालों को मत देना। मेरी घरवाली ने मुझे बहुत परेशान कर रखा है। पता नहीं किस बात को लेकर मुझे फोर्स कर रही है। घरवालों के बार फोन आ रहे है। मेरी बस यही विनती है कि मेरी डेड बॉडी घरवालों के हवाले मत करना।

घटना के बाद से युवक के मोबाइल नंबर पर कॉल नहीं जा रही है और नंबर बंद आ रहा है। उधर, गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी टीम को अलर्ट किया है। उनकी टीम मिर्जापुर और किरमिच पुल के पास युवक की तलाश कर रही है। जिस नंबर से युवक ने गोताखोर को वीडियो भेजी, उसके वॉट्सएप डीपी पर फोटो भी लगी है।

वीडियो मिलने के बाद गोताखोर ने मामले की सूचना पुलिस तक पहुंचाई। थाना पिहोवा सिटी SHO सुनील वत्स ने बताया कि मामले उनकी जानकारी में आया है, लेकिन युवक का नाम और पता उनके पास नहीं है। किसी परिवार ने अभी तक इस तरह लापता हुए युवक की शिकायत पुलिस को दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!