हरियाणा के रेवाड़ी जिले के दवाना गांव में 11वीं कक्षा के एक छात्र ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 16 वर्षीय जतिन के रूप में हुई है। छात्र की मौत के बाद परिजनों ने स्कूल के इतिहास शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि होमवर्क पूरा न करने पर शिक्षक ने छात्र की पिटाई की और उसके पारिवारिक हालात को लेकर ताने मारे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। हालांकि, स्कूल प्रबंधन ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह स्कूल की छुट्टी के बाद जतिन करीब 11 बजे घर लौटा। परिजनों का कहना है कि उसने घर पहुंचते ही बताया कि इतिहास के शिक्षक ने उसके साथ मारपीट की और अपमानजनक बातें कहीं। इसके बाद वह घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में चला गया।
जिससे आहत होकर छात्र ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

क्या है पूरा मामला?

मृतक छात्र की पहचान 16 वर्षीय जतिन के रूप में हुई है। जतिन के पिता का करीब एक साल पहले लीवर की बीमारी के कारण निधन हो चुका है, जिसके बाद से उसकी मां मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करती हैं।मंगलवार सुबह करीब 11 बजे जतिन स्कूल से घर लौटा। परिजनों के अनुसार, वह बेहद डरा हुआ और परेशान था।
उसने रोते हुए अपनी मां और भाई-बहनों को बताया कि स्कूल में हिस्ट्री टीचर ने उसके साथ मारपीट और बदसलूकी की है। इसके बाद वह चुपचाप घर की पहली मंजिल पर बने कमरे (चौबारे) में चला गया।जब कुछ देर बाद उसकी बहन ऊपर गई, तो उसने जतिन को बेडशीट के फंदे से लटका हुआ पाया।

आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय उसकी मां अपने जेठ-जेठानी के साथ नारनौल अस्पताल में एक रिश्तेदार को देखने गई हुई थीं।

ताऊ का आरोप:
“पिता की मौत और मां की मजदूरी पर कसते थे तंज”मृतक छात्र के ताऊ राजेश कुमार ने शिक्षक पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया:”जतिन ने कई बार मुझसे शिकायत की थी कि हिस्ट्री टीचर उसे अक्सर प्रताड़ित करते हैं। टीचर उसे ताने मारते हुए कहते थे कि ‘तेरे पापा मर गए हैं और तेरी मां मजदूरी करती है, तू यहां क्या कर रहा है?’ मैंने खुद स्कूल जाकर टीचर से मुलाकात की थी और उन्हें ऐसा न बोलने के लिए मना भी किया था, लेकिन प्रताड़ना बंद नहीं हुई।

“जतिन की मौत की खबर मिलते ही गुस्साए परिजन और ग्रामीण स्कूल पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ जमकर रोष प्रकट किया।स्कूल प्रशासन और पुलिस का पक्षपक्षआधिकारिक बयानस्कूल प्रिंसिपल (नरेंद्र कुमार)”यह घटना बेहद दुखद है और हमारी सहानुभूति परिवार के साथ है। लेकिन शिक्षक पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह झूठे हैं।

गांव के आपसी विवाद के चलते मामले को दूसरा रंग दिया जा रहा है। जतिन होमवर्क नहीं करता था, इसलिए टीचर ने सिर्फ उसे काम पूरा करने के लिए कहा था। कोई मारपीट या तंज नहीं कसा गया।”डीएसपी सिटी (पवन कुमार)”परिजनों की तरफ से शिकायत मिल चुकी है। छात्र के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और कानून के मुताबिक उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!