रोहतक के राशन डिपो धारक भी राष्ट्रीय स्तर पर डिपो धारकों की हड़ताल में शामिल हो गए हैं। वे 15 जनवरी तक मांगों के समर्थन में डिपो से राशन का वितरण नहीं करेंगे। रोहतक डिपो होल्डर एसोसिएशन के प्रधान घनश्याम ने बताया कि प्रदेश इकाई के आह्वान पर रोहतक के भी डिपो होल्डर हड़ताल में शामिल हो गए।

उन्होंने कहा कि खाद्य आपूर्ति विभाग डिपो होल्डर के हितों की अनदेखी कर रहा है। वर्ष 2022 में एक नया कानून बनाया गया है, जिसके जरिए 60 वर्ष होने पर डिपो होल्डर के लाइसेंस का नवीनीकरण रोक दिया है। इसके अलावा, पहले 600 से 1200 कार्ड धारकों पर नया डिपो खोला जाता था, लेकिन अब यह मानक घटकर मात्र 300 कार्ड पर डिपो खोलने का कर दिया है। इससे डिपो होल्डर को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गत 3 महीने से राशन डिपो पर खाद्यान्न भी काम भेजा जा रहा है। इससे राशन वितरण के दौरान कार्ड धारकों के साथ विवाद के हालात पैदा हो जाते हैं। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस बुलानी पड़ती है। इस बारे में मुख्यमंत्री के स्तर तक समस्या उठाई गई है, लेकिन अभी तक इसका समाधान नहीं नहीं हो पाया। इससे डिपो होल्डर के बीच आक्रोश बढ़ रहा है। लिहाजा, मांगें पूरी कराने वाले लिए हरियाणा के भी डिपो होल्डर हड़ताल में शामिल हैं। 15 जनवरी तक खाद्यान्न का वितरण नहीं होगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!