रोहतक में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सभी ब्लॉकों पर हरियाणा मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने क्लर्कों को वेतनमान 35400 रुपए देने के समर्थन में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान रामबीर हुड्डा और संचालन ब्लॉक सचिव विनोद कुमार ने किया।

कर्मचारी सिंचाई भवन में इकट्ठा हुए। यहां से अंबेडकर चौक तक पैदल विरोध मार्च किया। जहां भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पहुंचे और मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार का पुतला फूंका। राज्य सचिव जयवीर चहल, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के राज्य महासचिव कामरेड रामकिशन, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला वरिष्ठ उपप्रधान शिव कुमार, उपप्रधान हिम्मत राणा, जिला सचिव मनजीत पांचाल, जिला कोषाध्यक्ष जोगिंद्र दलाल मौजूद रहे।

ब्लॉक प्रधान रामवीर हुड्डा व ब्लॉक सचिव विनोद कुमार ने कहा कि सरकार ने 25 अगस्त 2014 के मंत्रिमंडल के फैसले के अनुसार लिपिक का वेतन 35400 लागू करने का आश्वासन दिया था। लेकिन इस आश्वासन का नोटिफिकेशन अभी तक जारी नही किया गया। जिसके कारण उन्हें विरोध में उतरना पड़ा। इसलिए अपनी मांग को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर भाजपा सरकार का विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने अभी लिपिक का वेतनमान 35400 नहीं दिया तो आंदोलन को और तेज कर दिया जाएगा। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा कर्मचारियों की मांगों जैसे कौशल रोजगार निगम को भंग किया जाए, तमाम प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, पुरानी पेंशन बहाल की जाए, ठेका प्रथा बंद हो, निजीकरण पर रोक लगे, खाली पड़े पदों पर भर्ती की जाए आदि को लेकर लगातार संघर्ष कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!