रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) ने परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया है। मई 2023 में आयोजित बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन (BCA) के चौथे सेमेस्टर की रेगुलर व री-अपीयर, एमएससी बायोइनफॉर्मेटिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, बॉटनी, एन्वायर्नमेंट साइंस व केमिस्ट्री के तीसरे सेमेस्टर की केवल री-अपीयर तथा एमएससी कंप्यूटर साइंस के चौथे सेमेस्टर की रेगुलर व री-अपीयर की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिन्धु ने बताया कि परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।
महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (MDU) की मई 2023 में आयोजित बीटेक चौथे, छठे, सातवें व आठवें सेमेस्टर तथा एमए दूसरे, तीसरे व चौथे सेमेस्टर की परीक्षा के यूएमसी केसों की सुनवाई 17 जुलाई को होगी।
वहीं बीसीए दूसरे, चौथे व छठे सेमेस्टर तथा बीबीए के दूसरे, चौथे व छठे सेमेस्टर की परीक्षा के यूएमसी केसों की सुनवाई 18 जुलाई को सुबह 10 बजे से होगी। बीए चौथे सेमेस्टर की परीक्षा के यूएमसी केसों की सुनवाई 18 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में सुनवाई की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिन्धु ने बताया कि संबंधित अभ्यर्थी अपने रोल नंबर विश्वविद्यालय वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
