डीटीपी कार्यालय की ओर से शुक्रवार को शहर की आउटर कॉलोनियों में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों में अभियान चलाकर निर्माण ढहाया गया। लाढ़ौत रोड पर स्थित भैयापुर गांव के नजदीक, गोहाना-पानीपत रोड और आउटर बाईपास मकड़ौली में 12.76 एकड़ एरिया में कार्रवाई की गई।

इस दौरान 14 नींव, एक स्ट्रक्चर, सीवरेज सिस्टम और रोड नेटवर्क रोड को ताेड़ दिया गया। इधर, जाट भवन के नजदीक स्थित डीटीपी कार्यालय में शुक्रवार को नगर योजनाकार नरेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अवैध ढंग से काटी जा रही कॉलोनियों और वहां हो रहे निर्माण कार्यों के बाबत समीक्षा करते हुए अक्टूबर मंे कार्रवाई का प्लान बनाया है।

इस संबंध में डीटीपी नरेश कुमार ने बताया कि शहर की आउटर कॉलोनियों के अलावा जिला में कई स्थानों पर नियमाें की अनदेखी करते हुए अवैध कॉलोनी काटकर वहां गलत तरीके से निर्माण किया जा रहा है। टीम भेजकर कार्रवाई भी की गई है।

10 लाेगों के खिलाफ केस दर्ज कराया : नगर योजनाकार नरेश कुमार की ओर से गांव गढ़ी बोहर निवासी 10 लोगाें के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। एसपी को भेजी शिकायत में कहा गया कि आरोपियों की ओर से नियमों का उल्लंघन करके अवैध कॉलोनियां विकसित की जा रही हैं। लिहाजा नामित आरोपियों की ओर से किया जा रहा भूमि का बंटवारा तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाए। साथ ही अविलंब कार्रवाई की जाए।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!