शहादत को सलाम और शहीद परिवार को एक करोड़ रूपये सहायता राशि देने की योजना लागू कर देश में नजीर पेश करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सही मायने में आम आदमी के सेवक हैं।

Rohtak : शुक्रवार को यह बात राज्यसभा सांसद डॉ.सुशील गुप्ता एवं प्रदेश प्रवक्ता लवलीन टूटेजा लवली ने जिले के गांव छुड़ानी में दिल्ली पुलिस के सिपाही विकास की शहादत उपरांत परिजनों को सहायता राशि सौंपते हुए कही। डॉ. गुप्ता ने बताया कि जिले के गांव छुडानी निवासी विकास वसंत विहार थाने में बतौर सिपाही तैनात थे। 15 सितंबर, 2016 को जब सिपाही विकास संबंधित इलाके में बेरीकेड पर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए मुस्तैद थे तो मुनीरका की तरफ से तेज रफतार में आ रही गाड़ी बेरिकेड तोड़ते हुए निकल गई। इस हादसे में विकास घायल हो गए। उन्हें दिल्ली के एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां एक अक्तूबर, 2016 को उपचार के दौरान वह इस दुनिया को अलविदा कह गए।

शहीद परिवार सहायता योजना के अपने वायदे को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सरकारी प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत प्रदेश सहप्रभारी सांसद डॉ. सुशील गुप्ता और प्रदेश प्रवक्ता लवलीन टूटेजा लवली को शहीद विकास के परिजनों से मिलकर एक करोड़ रूपये का चेक सहायता स्वरूप सौंपने के लिए भेजा। डॉ. गुप्ता ने परिजनों के साथ दुख बांटते हुए कहा कि हम अपने लाडले की जान की भरपाई तो नहीं कर सकते लेकिन हर विकट परिस्थिति में आपके साथ खड़े मिलेंगे। उन्होंने कहा कि जवान देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति देता है। इसलिए समाज के हर व्यक्ति का कर्तव्य बनता है कि उसके जाने के बाद परिवार के सदस्य को अपना परिवार समझकर कदम-कदम पर उनकी मदद करें।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!