झज्जर, 7 नवंबर। दीपावली के त्योहार को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने 8 नवंबर को मेट्रो के परिचालन समय में बदलाव किया है। दिवाली के दिन सभी मेट्रो लाइनों पर आखिरी ट्रेन रात 11 बजे के बजाय रात 10 बजे टर्मिनल स्टेशनों से रवाना होगी। यह व्यवस्था एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी लागू रहेगी।

वहीं, रविवार होने के बावजूद यात्रियों की सुविधा के लिए पिंक, मैजेंटा और ग्रे लाइन पर मेट्रो सेवा सामान्य समय से एक घंटा पहले शुरू की जाएगी। इन तीनों लाइनों पर सुबह 7 बजे के बजाय सुबह 6 बजे से मेट्रो उपलब्ध होगी।

इस बदलाव का असर दिल्ली के साथ-साथ बहादुरगढ़ से मेट्रो के जरिए सफर करने वाले यात्रियों पर भी पड़ेगा। ऐसे में यात्रियों को बदली हुई समय-सारणी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनानी होगी।

इन तीन लाइनों पर सुबह 6 बजे से मिलेगी मेट्रो

DMRC के अनुसार, 8 नवंबर को निम्नलिखित रूटों पर सुबह 6 बजे से मेट्रो सेवा शुरू होगी:

  • पिंक लाइन: मजलिस पार्क से शिव विहार।
  • मैजेंटा लाइन: बॉटेनिकल गार्डन से कृष्णा पार्क एक्सटेंशन और मजलिस पार्क से दीपाली चौक।
  • ग्रे लाइन: द्वारका से ढांसा बस स्टैंड।

रात 10 बजे टर्मिनल स्टेशन से रवाना होगी आखिरी ट्रेन

दिवाली के दिन सभी मेट्रो लाइनों पर आखिरी ट्रेन रात 10 बजे टर्मिनल स्टेशनों से रवाना होगी। सामान्य दिनों में यह समय रात 11 बजे होता है। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी यही बदलाव लागू रहेगा।

इसलिए देर शाम और रात में मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

DMRC ने यात्रियों से की अपील

DMRC के प्रधान कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) अनुज दयाल ने यात्रियों से बदली हुई समय-सारणी को ध्यान में रखकर यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।

मेट्रो के परिचालन समय से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यात्री DMRC की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपडेट देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!