दिल्ली पुलिस ने गंगा विहार इलाके में ‘सेक्स्टॉर्शन’ के जरिए एक व्यक्ति से 5.80 लाख रुपये ठगने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के एक निवासी की शिकायत पर जिले के साइबर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि ऑनलाइन डरा-धमकाकर उसके साथ धोखाधड़ी की गई।
शिकायत के अनुसार, छह मई को पीड़ित को एक महिला की वीडियो कॉल आई, जो उसके सोशल मीडिया दोस्तों में से एक होने का नाटक कर रही थी; कॉल के दौरान कथित तौर पर उसकी जानकारी के बिना एक अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने इमरान के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे मेवात से संचालित सेक्सटॉर्शन नेटवर्क के लिए काम कर रहे थे। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान वीडियो कॉल, ब्लैकमेलिंग या साइबर ठगी की स्थिति में बिना घबराए तुरंत साइबर हेल्पलाइन या निकटतम साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
