उत्तर प्रदेश के रायबरेली में शहीद सैनिक शैलेंद्र प्रताप सिंह की बहन की शादी समारोह 13 दिंसबर को आयोजित किया गया। एएनआई के अनुसार सोमवार को इस शादी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों के दल ने भाई का फर्ज निभाया है।

बता दें सीआरपीएफ की 110वीं बटालियन के कांस्टेबल शैलेंद्र प्रताप सिंह अक्टूबर 2020 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकियों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए शहीद हो गए थे। ऐसे में शैलेंद्र बहन की शादी में जवानों ने भाई का फर्ज निभाया।

रायबरेली के शहीद शैलेंद्र प्रताप सिंह की बहन ज्योति की शादी समारोह हाल ही में रायबरेली स्थित उनके घर पर आयोजित किया गया था। इस समारोह में वैसे तो कई गेस्ट मौजूद थे, लेकिन जब यहां भाई का रस्म अदा करने के लिए CRPF के जवान आगे आए और अपने कर्तव्य का पालन किया, तो इसे देख लोग भावुक हो गए। इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि दुल्हन जब वरमाला के लिए जाती है, तो जवान चारों तरफ से उनकी चुनरी को पकड़ कर ले जाते नजर आए। 

इस दौरान सीआरपीएफ ने शहीद जवान कांस्टेबल शैलेंद्र प्रताप सिंह की बहन की शादी की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सैनिकों को मंच पर दूल्हा-दुल्हन के साथ फोटो क्लिक कराते हुए देखा जा सकता है। एक अन्य तस्वीर में वे कांस्टेबल शैलेंद्र प्रताप सिंह के परिवार के सदस्यों के साथ भी नजर आ रहे हैं। सैनिकों को भाई का फर्ज निभाते देख शादी समारोह में मौजूद लोग इमोशनल हो गए।

एएनआई के मुताबिक कांस्टेबल शैलेंद्र प्रताप सिंह 2008 में सीआरपीएफ में शामिल हुए थे और बल की 110वीं बटालियन में तैनात थे। वो 5 अक्टूबर 2020 को पुलवामा में आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। सीटी शैलेंद्र प्रताप सिंह के परिवार में पिता नरेंद्र बहादुर सिंह, मां सिया दुलारी सिंह, पत्नी चांदनी, बहनें शीला, प्रीति और ज्योति और नौ साल का बेटा कुशाग्र हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!