काेराेना के नए वैरिएंट के खतरे के बीच अचानक से शहर के पॉश इलाके में बनी कोरोना चेन ने चिंता बढ़ा दी है। पंजाब में फैमिली फंक्शन से लौटी फैमिली के तीन सदस्य अब तक कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। एक और सदस्य की रिपोर्ट आनी बाकी है। जुलाई के बाद एक बार फिर कोरोना चेन बनने का अंदेशा बढ़ गया है। इस कोरोना चेन ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ा दी है। राहत इतनी है कि नए वैरिएंट की अभी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। इसकी पुष्टि जिनोम सिक्वेंसिंग के जरिए ही की जाएगी।

फिलहाल फैमिली की ट्रैवल हिस्ट्री को ही खंगाला जा रहा है और उनके संपर्क में आए लोगों की भी पूछताछ की जा रही है। सेक्टर एक के इस परिवार में गुरुवार को 52 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली। शुक्रवार को उनके पारिवारिक सदस्य रियल एस्टेट से जुड़ा 26 वर्षीय युवक और 29 वर्षीय युवती भी संक्रमित मिली है।

वहीं नए वैरिएंट के खतरे की चिंता को देखते हुए भी एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग पर जोर बढ़ा दिया है। शुक्रवार को आरटी-पीसीआर और रेपिड एंटीजन टेस्ट करवाए गए। इसमें 1063 लोगों के आरटी-पीसीआर टेस्ट किए गए तो 244 लोगों के रेपिड एंटीजन टेस्ट किए गए हैं। हर बाहर से आने वाले व्यक्ति को भी हिदायत दी जा रही है कि यदि लक्षण मिलते हैं तो वे तत्काल अपनी टेस्टिंग करवाएं और खुद को आइसोलेशन में रखें। ताकि दूसरों तक बीमारी का संक्रमण ना हो सके।

कोविड-19 के 1307 सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिनमें से 2 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए, जबकि 857 सैंपल का परिणाम आना शेष है। जिले में कोरोना की पॉजिटिविटी दर कम होकर 4.41 प्रतिशत रह गई है। रिकवरी दर 97.71 प्रतिशत हो गई है। अब तक 586843 व्यक्तियों को सर्विलांस पर रखा गया, जिनमें संक्रमितों के सम्पर्क में आए व्यक्ति भी शामिल हैं। जिले में फिलहाल कोविड-19 के 5 सक्रिय मरीज हैं, जो डॉक्टरों की सलाह पर घर पर उपचार ले रहे हैं। अब तक कोविड-19 के 5 लाख 87 हजार 327 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 25920 सैंपल पॉजिटिव पाए गए और 5 लाख 60 हजार 550 सैंपल नेगेटिव। इनमें से उपचार के बाद 25349 व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है।

जिले टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 1141086 डोज दी जा चुकी है। 5658 व्यक्तियों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। इनमें से 1233 व्यक्तियों को प्रथम डोज व 4444 व्यक्तियों को दूसरी डोज लगाई गई। कोविशील्ड की 5125 व को-वैक्सीन की 533 डोज लगाई गई। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ अनिलजीत त्रेहान ने बताया कि हेल्थ केयर वर्कर को अब तक 25003 डोज दी जा चुकी है। इसी प्रकार फ्रंटलाइन वर्कर को 15691 डोज दी जा चुकी है। इसी प्रकार 18 से 44 आयु वर्ग में 648552 डोज लगाई जा चुकी है। इसी प्रकार 45 से 60 आयु वर्ग में 248453 डोज लगाई जा चुकी है। 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग में 203387 डोज लगाई जा चुकी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!