हरियाणा के रोहतक जिले में भी कोरोना पैर पसारता जा रहा है और घातक स्थिति में पहुंच चुका है। जिले में पिछले 10 दिन में मरीजों की संख्या 15 गुना बढ़ी है। वहीं अब यहां 10 गुना इजाफे के साथ रोजाना 100 से अधिक केस मिल रहे हैं। वर्तमान में शहर में 576 एक्टिव केस हैं, जिनमें 103 केसों की वृद्धि तो सोमवार को ही हुई है।

जिले में 1 जनवरी को कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 28 थी। यह लगभग 20 गुना इजाफे के साथ 10 जनवरी तक 576 हो चुकी है। वहीं 1 जनवरी को कोरोना के 12 नए केस आए थे, जो 10 जनवरी को 10 गुना तेजी के साथ 103 हो गए। पिछले 3 दिनों से शहर में लगातार 100 से अधिक केस मिल रहे हैं, लेकिन इनमें रविवार का दिन ऐसा रहा जब 1 दिन में 150 से अधिक केस पाए गए। रविवार के दिन कुल 157 नए एक्टिव के सामने आए। हालांकि सोमवार को 103 केसों के साथ इसमें थोड़ी राहत देखने को मिली।

पीजीआईएमएस अस्पताल में भी बढ़ते केसों की वजह से चिंताजनक हालत बने हुए हैं। यहां सोमवार को भी नए 44 केस सामने आए, जिनमें में 13 तो डॉक्टर शामिल हैं। अब यहां कुल मरीजों की संख्या 151 हो गई है। संक्रमित पाए गए डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मचारी व छात्रों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल भी भिजवाए जा रहे हैं।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!