रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सफायर द्वारा आयोजित गोहाना रोड पर स्थित बाल वाटिका शिक्षा भारती स्कूल चमारिया में छोटे बच्चों के लिए आवश्यक सामग्री वितरण स्कूल में भेंट की गई। मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया समारोह में गरीमय उपस्थिति रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सफायर के प्रधान विजय तायल, सचिव नितिन तायल, विनोद जैन, विनय गोयल, नरेश जैन, सुशील जैन सी.ए. व राजीव जैन ने भगवान गणेश जी के समक्ष दीप प्रजवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। सभी अतिथियों के सहयोग से दी गई एक सामग्री में एक बड़ी इन्वर्टर एवं बैटरी, 42 इंच एलईडी टीवी, वाटर डिस्पेंसर, पार्टी स्पीकर, बच्चों के बैठने हेतु मैट, बड़ी अलमारी स्कूल के प्रबंधकों को स्कूल के लिए भेंट की गई। इन चीजों की काफी समय से स्कूल में जरूरत थी जिसको की आज रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सफायर के द्वारा पूरा किया गया। मंच का संचालन प्रिंसीपल मैडम के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर स्कूल के प्रंबंधन रामचरण सिंगला, एस.के. गुप्ता, ने सभी रोटरी क्लब के द्वारा आये अतिथियों का फूलों के बुके व पटका पहना कर सम्मान किया और स्कूल में दी गई खाद्य सामग्री देने पर उनका बहुत बहुत धन्यवाद किया और उन्होंने इस प्रकार के जरूरत सम्मान को आगे भी स्कूल में देने का आग्रह किया। इस अवसर पर संजय पारिख, प्रदीप शर्मा, संजय गुप्ता, संजय गोयल, रोहत जैन, विनोद सैनी, आशीष गुप्ता, राजन चुघ, गौतम जैन, राजीव जैन, संजय मित्तल, रोहित गर्ग, विकसित गोयल, स्कूल के प्रिंसीपल, स्कूल का स्टाफ, बच्चे आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!