पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु गर्ग के दिशा-निर्देशों के तहत गणतंत्र दिवस के अवसर पर रोहतक पुलिस द्वारा निरंतर सर्चिंग एवम कॉम्बिग अभियान चलाया जा रहा है। रोहतक पुलिस की अलग-अलग टीमो ने अलग-2 स्थानों पर आज जिला मे स्थित होटल, ढाबे, धर्मशाला आदि मे ठहरने वाले व्यक्तियो की गहनता से चैकिंग की गई। सभी प्रभारी थाना/चौकी के नेतृत्व मे थाना के एरिया मे सर्चिंग एवं कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है।

थाना शहर रोहतक द्वारा आउटर जींद रोड व थाना सदर द्वारा गांव लाढोत मे सुबह के समय अभियान चलाया गया। अभियान देर रात तक जारी रहा। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की जा रही है।

रोहतक पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि आपके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति रहता है तो उसकी सूचना तुरंत संबंधित व नजदीकी थाना/चौकी में दे। अगर आपको कोई संदिग्ध वस्तु या वाहन मिलता है तो इसकी सूचना भी डायल 112 या तुरंत संबंधित नजदीकी थाना/चौकी में दे।
इसके अलावा आमजन रोहतक पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 01262-228113 पर भी सूचने दे सकते है। रोहतक पुलिस द्वारा सूचना पर तुरंत कार्यवाही की जाएगी तथा सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जायेगी।
